भदोही: भदोही नगर में मिशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
मिशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्टेशन रोड स्थित मिडिल स्कूल से शुरू होकर मर्यादपट्टी एकमा तक निकाली गई। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, नगर के कार्यकर्ता एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।