भदोही: भदोही पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों के पैसे ठगने वाले गिरोह के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹11,200 नकद, फेविक्विक, प्लास्टिक पेपर कटिंग चाकू और एक पल्सर बाइक बरामद हुई। गिरोह पेशेवर तरीके से एटीएम के कैश निकासी स्थान पर फेविक्विक लगाकर पैसे अटकाते थे और बाद में निकाल लेते थे।