भदोही: सुरियावां थाने में कांस्टेबल के खिलाफ महिला से शारीरिक शोषण का एफआईआर, मामला दर्ज होने के बाद कांस्टेबल की हुई मौत
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर सिपाही सत्येंद्र गौड़ के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज हुआ। महिला का आरोप है कि सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर वर्षों तक संबंध बनाए और सच्चाई सामने आने पर धमकी देने लगा। हाल ही में उसका तबादला शाहगंज (जौनपुर) हुआ था।