भदोही: सुरियावां में अहिल्याबाई होल्कर जन्मोत्सव पर जिला संगोष्ठी सम्पन्न
सूरियावा ब्लॉक सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मीना चौबे रहीं। उन्होंने अहिल्याबाई को नारी शक्ति, धर्म और प्रशासन का आदर्श बताया।