भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में घायल महिला भर्ती, छत से गिरने के कारण जिला अस्पताल रेफर
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बंदा गांव में एक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पूनम, पत्नी पंकज, घर की छत पर कपड़े उठाने गई थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गयीं। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल लाया गया।