झालरापाटन: बसंत पंचमी के अवसर पर झालरापाटन में नामदेव समाज ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
झालरापाटन में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नामदेव समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रविवार दोपहर करीब 1 बजे नामदेव मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा गिंदौर गेट, नगर पालिका, पीपली चौराहा, चौपड़िया बाजार, और सेठों का चौराहा होते हुए छीपा मोहल्ले से गुजरी और अंत में नामदेव मंदिर पर समाप्त हुई। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।