बलौदाबाज़ार: जल संरक्षण पर कलेक्टर की चौपाल, ग्रामीणों को दिलाई शपथ, भूजल स्तर बचाने पर दिया जोर, बलौदाबाजार कलेक्टर ने की अपील
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, जल संरक्षण पर कलेक्टर की चौपाल ग्रामीणों को दिलाई शपथ, भूजल स्तर बचाने पर दिया जोर, बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ग्राम खैरी (आर) में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान की जानकारी देते हुए सभी को शपथ दिलाई। कलेक्टर ने घटते भूजल स्तर पर चिंता जताई है।