भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल की इमरजेंसी बेपटरी, ड्यूटी वाले 3 दिन से डॉक्टर गायब, समय पर इलाज न मिलने से घायल ने तोड़ा दम
बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। तीन दिन तक किए गए रियलिटी चेक में शुक्रवार, शनिवार और रविवार की रात ड्यूटी से डॉक्टर गायब मिले। इमरजेंसी में केवल नर्सिंग स्टाफ फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी ही मौजूद रहे, जिससे गंभीर मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चलता रहा।