लखीमपुर: पचपेड़ी घाट प्लाटून पुल के पास शारदा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा, एनडीआरएफ व गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर अजय उर्फ राजन बीते गुरुवार को शारदा नदी में नहाते समय डूब गया। घटना फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ी घाट प्लाटून पुल के पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि अजय अपने मौसेरे भाई राज कश्यप के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।