सुसनेर: मगीशपुर: माँ-बेटे पर फायरिंग मामले में नया मोड़, परिजनों ने निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया
मगीशपुर में 5 मई को माँ-बेटे पर हुई फायरिंग के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए 4 आरोपियों में से 2 के परिजनों ने सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे सोयत रोड स्थित थाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजनों ने थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।