सांगानेर: जयपुर ग्रामीण के 6 पुलिस थानों में 20 से अधिक प्रकरणों में जप्त नशीली दवाइयों को पुलिस ने किया नष्ट
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में जयपुर ग्रामीण के छह पुलिस थानों में 20 से अधिक प्रकरणों में जप्त डोडा चूरा अफीम गांजा नशीली दवाइयां को पुलिस ने नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के आंधी शाहपुरा,चंदवाजी रायसर कालाडेरा गोबिंदगढ़ थाना इलाकों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी।