गढ़वा: गढ़वा के लगमा में दो बाइक की टक्कर, कई लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Jun 13, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा भंडार टोला के पास शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव निवासी बाबूलाल चौधरी, चिरौंजिया गांव निवासी सुनील कुमार, उसकी साली सुप्रिया कुमारी और संध्या कुमारी के अलावा सड़क किनारे पैदल जा रही शांति कुमारी एवं चांदनी कुमारी शामिल ह