महसी: हरदी थानाध्यक्ष और पुलिस पर अभद्रता का आरोप, ब्राह्मण समाज में रोष, लखनऊ कूच की चेतावनी
हरदी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के आरोप को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।परशुराम सेवा संस्थान के युवा विंग के जिलाध्यक्ष आदर्श शुक्ला ने आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल को थाना प्रभारी आलोक सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में पहले ही पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जा चुकी है