संगरिया: पुलिस ने भगतपुरा रोड से एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची लिखते हुए किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक जने को सट्टा पर्ची लिखते हुए को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार एस आई राजेंद्र प्रसाद ने गश्त के दौरान रविवार शाम 5 बजे भगतपुरा रोड से सुधीर पुत्र रमेश कुमार को पकड़कर उसके पास से सट्टा पर्ची व 1020 रूपये नगदी बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।