शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में मनरेगा समेत प्रधानमंत्री व अबुआ आवास योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सोमा उरांव ने की।बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ ने सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।