हथुआ क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर मूर्ति निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। महीनों की कड़ी मेहनत के बाद मूर्ति बनाने वाले कलाकार इन दिनों देवी सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कहीं रंग-रोगन का काम चल रहा है तो कहीं साज-सज्जा और कलात्मक नक्काशी को अंतिम स्पर्श दिया जा रहा है।