मुरैना नगर: एसपी के निर्देश बेअसर, कोतवाली के सामने एमएस रोड पर रोज लग रहा जाम,एम्बुलेंस-स्कूल वाहन फंसे,वायरल वीडियो से उठे सवाल।
मुरैना में कोतवाली थाने के सामने एमएस रोड क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर फिर जाम लग गया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वाहनों की लंबी कतारें दिखीं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोज जाम लगता है,जिससे राहगीर,स्कूल वाहन और एम्बुलेंस प्रभावित होते हैं। यातायात जवान की तैनाती की मांग उठी है।पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हुए। अधिकारियों ने प्रतिक्रिया नहीं दी।