Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*दतिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई* *आगामी विधानसभा उप-चुनाव के मद्देनज़र तीन थानों की पुलिस टीम द्वारा 2,065 लीटर अवैध शराब जब्त एवं 3,600 लीटर लहान नष्ट किया* आगामी दतिया विधानसभा उप-चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चाँवला के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी SDOP ने नेतृत्व में थाना सिविल लाइन, थाना उनाव एवं थाना जिगना पुलिस द्वारा कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर प्रभावी दबिश देकर 2,065 लीटर, कीमती करीबन 4 लाख रूपए अवैध शराब जब्त की एवं 3,600 लीटर लहान कीमती करीबन 2 लाख रूपए एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा ग्राम हमीरपुर कंजर डेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई। 06 ड्रम लाहन, 02 शराब बनाने की भट्टियां एवं अन्य सामग्री नष्ट की गई। साथ ही 10 ड्रमों में भरी 1,900 लीटर कच्ची शराब जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना उनाव पुलिस ने ग्राम नरगढ़ कंजर डेरा में कार्रवाई करते हुए 120 लीटर हाथभट्टी की बनी अवैध शराब जब्त की तथा शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे 300 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में आरोपी सुस्पेंद्र कंजर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना जिगना पुलिस द्वारा कंजर डेरा सनोरा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लगभग 1,400 लीटर लाहन (अनुमानित कीमत ₹2 लाख) नष्ट किया गया। साथ ही आरोपी गीता पत्नी बलराम कंजर के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब तथा रामकुमार अहिरवार पुत्र मातादीन अहिरवार निवासी सनोरा के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब जब्त कर दोनों के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्ति कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन वैभव गुप्ता , थाना प्रभारीउनाव उप निरी. यतेन्द्र भदौरिया, थाना जिगना उप निरी. रचना माहौर सहित हमराह फोर्स की सराहनीय भूमिका रही दतिया पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा उप-चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी

Indergarh, Datia | Jul 9, 2026