श्रीनगर: उफरैल गांव में पिता व अन्य ने मारपीट कर पुत्र व पुत्रवधु को घर से निकाला, थाना में दिया आवेदन
श्रीनगर थाना क्षेत्र के उफरैल गांव में पिता एंव अन्य के द्वारा गुरुवार को दस बजे पुत्रवधु व पुत्र को मारपीट कर घर से भगा देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पुत्र राजा कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व हम अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किए थे। शादी के बाद हमें छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। शादी के बाद से सबकुछ ठीक था। इधर कुछ दिनों से जब हम घर में नहीं रहते थे,