इटावा: फ्रेंड्स कालोनी में शादी से इनकार पर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Etawah, Etawah | Jan 22, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में आईटीआई चौराहे के पास शादी से इनकार करने पर प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमी की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पीड़िता ने गुरुवार दोपहर 1 बजे ssp से शिकायत की।