इटावा: भरथना इलाके में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jan 22, 2026 भरथना के ग्राम नगला खरग निवासी 45 वर्षीय बंटू उर्फ अखिलेश कुमार पुत्र रामौतार सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दिल्ली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में कार्य करता था। परिजनों के अनुसार अखिलेश काम के सिलसिले में पांच दिन पहले दिल्ली से घर आए थे। गुरुवार सुबह वह वापस दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 2 बजे पीएम कराया।