इटावा: ऊसराहार क्षेत्र में मां की मौत से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jan 22, 2026 ऊसराहार के ग्राम अमथरी निवासी 28 वर्षीय दिलशाद मोहम्मद पुत्र उमर मोहम्मद ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। दिलशाद मजदूरी का कार्य करता था और परिवार में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार दिलशाद की मां की लगभग छह माह पूर्व कैंसर की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। 20 जनवरी को फांसी लगा ली थी। गुरुवार 2 बजे पीएम कराया ।