इटावा: भरथना इलाके के नगला गजा में छत से गिरकर घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, 14 जनवरी को गली में गिरकर हुए थे घायल
Etawah, Etawah | Jan 22, 2026 भरथना के ग्राम नगला गजा निवासी 76 वर्षीय राजा राम पुत्र जुआली प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजा राम खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार 14 जनवरी को राजा राम खाना खाने के बाद छत से नीचे उतर रहे थे। उस समय घर में बिजली नहीं थी और जीने (सीढ़ी) पर बाउंड्री न होने के कारण उनका पैर फिसल गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे पीएम कराया।