मेसकौर: आस्था की अनोखी मिसाल, अंधे सांड को नंदी मानकर दी गई सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई
Meskaur, Nawada | Jul 27, 2026 नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बेलवान गांव में रविवार को इंसान और मूक जीव के प्रति प्रेम, करुणा और सनातन आस्था की अनोखी मिसाल देखने को मिली। गांव के लोगों के बीच वर्षों से स्नेह का प्रतीक बने अंधे सांड की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे भगवान शिव के वाहन नंदी का स्वरूप मानते हुए पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी।