परसिया: उमरेठ मोरडोंगरी में मेडिकल एसोसिएशन की तालाबंदी से दवाइयों के लिए लोग हुए परेशान
ऑनलाइन दवा बिक्री और ईफार्मेसी के विरोध में ’ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्सश् के आह्वान’ पर देशव्यापी मेडिकल स्टोर बंद का आयोजन किया गया। जिसमें उमरेठ तहसील क्षेत्र के उमरेठ मोरडोंगरी में बुधवार को दवा बिक्री ठप रही। दुकानदारों ने मेडिकल दुकान में ताला लगाकर विरोध जताया । बुधवार 7 बजे तक दुकानें बंद रही।