जबलपुर: जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, अमरकंटक एक्सप्रेस में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
जबलपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी जबलपुर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 के आउटर पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान जितेंद्र झारिया (30 वर्ष), निवासी मझौली के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीते 4 मई