बालोद: PPT परीक्षा को लेकर हंगामा: कन्या कॉलेज केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर भड़के परीक्षार्थी, बोले- पूरा साल बर्बाद हो गया
Balod, Balod | May 7, 2026 बालोद शहर के शासकीय कन्या कॉलेज में पीपीटी परीक्षा के दौरान अव्यवस्था और सख्ती को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे जमकर हंगामा हुआ। कुछ मिनट की देरी के कारण 40 से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर विरोध जताया।