संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पशु तस्करी और चोरी में लिप्त दो अलग-अलग गिरोहों के छह बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर संबंधित थानों में अभियोग पंजीकृत किया गया है।