परिहार: अधगाई में जर्जर सड़क बनी जानलेवा, राहगीर परेशान
सोनापट्टी–परसा मुख्य पथ के अधगाई गांव के पास सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़े हिस्सों के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन अक्सर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा बढ़ जाता है। पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी कठिनाई का सामना क