सहारनपुर: नगर निगम ने शहर में जल निकासी के लिए झोके संसाधन, सक्सन मशीन व मड पंप से युद्ध स्तर पर किया जल निकासी
एक ओर जहां लगातार हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है, वहीं दूसरी ओर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में नगर निगम ने जल निकासी के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी हैं। वाटर सक्सन मशीनों, मड पम्प व जेसीबी आदि मशीनों के साथ निगम के सफाई कर्मचारी भारी बारिश में शुक्रवार शाम 5:00 बजे लगातार जल निकासी के लिए काम कर रहे है।