वैर: वैर क्षेत्र के समराया गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
Weir, Bharatpur | May 11, 2026 वैर थाना क्षेत्र के समराया गांव में आम खाने बगीची पर जा रहा एक युवक ट्रैक्टर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घटना से क्षेत्र में दहशत है।