मंझनपुर: जिले में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कौशाम्बी। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सोमवार को मंझनपुर मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मौलाना इकबाल एहसानी ने ईद की नमाज अदा कराई, जबकि मंझनपुर की जामा मस्जिद में 8:00 बजे मौलाना अखबर एहसानी ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।