शाहजहांपुर: एसपी की नई पहल: अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी पुलिस, डायल 112 पर सूचना मिलते ही घर बैठे दर्ज होगी शिकायत
शाहजहांपुर। लोगों को त्वरित राहत देने और शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब नाली-मेढ़ विवाद, महिलाओं से हिंसा, छेड़छाड़, घरेलू विवाद और मारपीट जैसे मामलों में पीड़ितों को थाने-चौकी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पीआरवी टीम सीधे मौके पर पहुंचेगी और शिकायतकर्ता की तहरीर लेकर संबंधित थाने