बरेली: शिकायत का बदला! डॉक्टर के साथ गुंडों ने घर में घुसकर पीटा, समझौते का दबाव और जान से मारने की धमकी दी
बरेली के भोजीपुरा में स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि डॉक्टर सतीश चौधरी चार लोगों संग घर में घुसे, गाली-गलौज कर समझौते का दबाव बनाया और विरोध पर मारपीट की। पीड़ित घायल हुआ, चश्मा टूटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई गई। डायल 112 पहुंची, मेडिकल हुआ लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, अब पीड़ित ने एसएसपी से न्याय मांगा।