बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरीसराय गांव की 25 वर्षीय सोनी कुमारी ने लोकतंत्र के प्रति अद्भुत उदाहरण पेश किया। सोमवार की रात प्रसव के बाद मंगलवार की सुबह उन्होंने अपने नवजात शिशु को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। सोनी, जो सुनील मांझी की पत्नी हैं, ने कहा कि उन्होंने यह वोट अपने बच्चे के भविष्य और देश के विकास के लिए दिया है। उनके इस साहसिक कदम