नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद अब तक राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच यहां एक ईश्वरीय चमत्कार देखने को मिला है। यहां के नुवाकोट जिले के बेत्रावती इलाके में मलबे में दबी एक 60 साल की महिला को 10 दिन बाद जिंदा बचा लिया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।
बचाई गई महिला की पहचान चंडिका श्रेष्ठ के रूप में हुई है। वह बिदुर नगरपालिका-10 स्थित अपने मकान में फंसी हुई थीं। बाढ़ और मलबे के कारण पूरा मकान दब गया था। राहत एवं बचाव दल को महिला के घर में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाया गया।
#NepalFlood #Rasuwa #PowerRestoration #NepalDisaster #FloodRelief