हैदरगढ़: सिद्धौर में ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यमंत्री व विधायक को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न होने की आशंका के बीच ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल विस्तार की मांग उठाई है। सोमवार करीब 11 बजे विकासखंड सिद्धौर में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह वर्मा 'गुड्डू' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने एकजुट होकर यह आवाज बुलंद की।