बालोद: भैंसबोड़ में नाराज ग्रामीणों ने 16 लाख की सड़क का काम एक साल बाद भी शुरू न होने पर सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
Balod, Balod | Jul 29, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर ग्राम भैसबोड़ में 16 लाख रुपए से स्वीकृत सड़क का निर्माण करीब एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 12 बजे अनोखे तरीके से विरोध जताया। ग्रामीणों ने सड़क के बीच जमा कीचड़ में धान की रोपाई कर दी। इस दौरान वे ट्रैक्टर लेकर भी मौके पर पहुंचे और जल्द सड़क निर्माण शुरू कर