श्रीनगर: सहयोग शिविर में उमड़ी जनता, मौके पर समस्याओं का हुआ समाधान
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मंगलवार को 11 बजे खुट्टी धुनैली पंचायत परिसर में सहयोग शिविर आयोजित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में राजस्व, जाॅब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, भूमि विवाद, किसान सहायताण एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।