बांसवाड़ा: बारिश के बाद बांसवाड़ा शहर में 15 घंटे से बिजली गुल, ट्रांसफॉर्मर जले और 33 केवी लाइन में हुआ फॉल्ट
शहर में हुई तेज बारिश के बाद रातभर से लेकर मंगलवार दोपहर 2बजे तक करीब15घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।विद्युत विभाग के अधिकारी भगवान दास बैरवा ने बताया कि तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शहर के कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा ठिकरिया जीएसएस की 33 केवी विद्युत लाइन बंद।