करपी: मानिकपुर थाना क्षेत्र के पिरही गांव में बिजली के करंट से महिला की मौत
Karpi, Arwal | Apr 30, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के पिरही गांव में गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे 50 वर्षीय कुंती देवी की बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। वह बाजार में जलावन चुने गई थी। इसी बीच रास्ते में हाई टेंशन तार टूट कर गिरा हुआ था। घर लौटने के क्रम में वह इसी तार पर गिर गई तथा घटना स्थल पर ही दम तोड़ दी।