बीकानेर: राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर का जलवा, नवीन भादू ने जीते 5 पदक
उदयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर के तैराक नवीन भादू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। जिला तैराकी संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि नवीन ने 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। उनका प्रदर