नारायणपुर: औलियाबाद में बिजली कर्मियों से विवाद, जेई से गालीगलौज करने पर प्राथमिकी दर्ज
बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद गांव में बिजली पोल के आसपास साफ-सफाई करने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मियों से एक युवक का विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू कुमार राय ने कर्मियों से बहस की। मामला बढ़ने पर समझाने पहुंचे जेई रविशंकर कुमार के साथ भी गालीगलौज और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। मामले में जेई ने झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार