तिल्दा: तिल्दा में छेरछेरा का उत्साह देखते ही बन रहा, सुबह से बच्चों सहित युवा-युवती अलग-अलग निकले छेरछेरा मांगने
Tilda, Raipur | Jan 3, 2026 छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पूर्णिमा आज है इस पर्व का मूल भाव है कि कोई भी व्यक्ति दरवाजे से खाली हाथ न लौटे यही कारण है कि इस दिन अन्नदान को एक बड़ा पुण्य माना गया है तिल्दा नेवरा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे युवा युवती अलग-अलग टोलियां बनाकर छेरछेरा मांगने निकले हुए हैं वार्ड क्रमांक 19 तिल्दा बस्ती में सुबह 11 बजे तक छेरछेरा मांगा जा रहा है