कासगंज: सीख हरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा कासगंज
सिढपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम 42 वर्षीय तालेवर पुत्र राम खिलाड़ी था, जोकि अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव व जारई का रहने वाला था।