पिपरा: पीपरा थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, प्रशासन ने मांगा जनसहयोग
Pipra, Palamu | Jun 20, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीपरा थाना परिसर में शनिवार के शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने किया। अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।