बदायूं: उझानी कस्बे में कछला रोड के चौड़ीकरण के लिए खुदी पड़ी पटरी को सही कराने को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
Budaun, Budaun | Jun 3, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी के कछला रोड पर कल्याण चौक से नवीन मंडी समिति तक सड़क के चौड़ीकरण को दोनों साइडों की काफी दिनों से पटरियां खुदी पड़ी हैं। सड़क के साइड की खुदी पड़ी पटरियों को सही कराने को लेकर कांग्रेसियो ने बुधवार दो बजे के आसपास शनिदेव मंदिर के पास धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि यह मार्ग सबसे अधिक चलता है ।