जौनपुर: जौनपुर में ई-ऑफिस प्रणाली लागू, सरकारी कामकाज अब होगा पेपरलेस
जौनपुर के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य कागज की खपत कम करना और सरकारी कार्यप्रणाली को पूरी तरह पेपरलेस बनाना है। इसके तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशिष्ट आईडी तैयार की गई हैं। यह व्यवस्था जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर तक लागू की गई है