शामली: शामली के नवागत डीएम आलोक यादव ने प्राथमिकताएं बताई, कलेक्ट्रेट पर संभ्रांत लोगों से की वार्ता
Shamli, Shamli | Apr 26, 2026 रविवार की दोपहर करीब 1 बजे शामली जिले के नवागत डीएम आलोक यादव ने शामली कलेक्ट्रेट पर संभ्रांत लोगों से वार्ता की। उन्होंनें कहा कि सरकारी योजनाएं जनता तक सुचारू रूप से और सकारात्मक प्रभाव के साथ पहुंचे, यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिक केंद्रित शासन और अंतिम छोर तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया।