सकल हिन्दू समाज समिति सहसवान के तत्वावधान में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय क्रीडा स्थल में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति के विभिन्न मानबिंदुओं पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।